फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सूची से कट गया है नाम तो फार्म 6 से मिलेगा मताधिकार

Sun, 28 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद आपका नाम मतदाता सूची से यदि कट गया है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म संख्या छह को भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में मृतकों,स्थाई रूप से शिफ्ट एवं मौके पर नहीं मिले मतदाताओं के साथ डबल फार्म वाले करीब 3.44 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से कटना तय है। क्योंकि बीएलओ के द्वारा ऐसे मतदाताओं को विलोपित सूची में शामिल किया है। इसमें से करीब एक लाख 40 हजार से अधिक मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा ने कहा कि 30 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची में जिनका नाम नहीं होगा वह मताधिकार के लिए फार्म संख्या छह को भरकर जमा करना होगा। नए मतदाता बनने के लिए भी फार्म छह भर सकते हैं। यह फार्म 31 दिसंबर से लेकर 30 जनवरी तक जमा किए जाएंगे। इसके स्थान स्थान परिवर्तन एवं नाम संशोधन के लिए 21 फरवरी तक नोटिस जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें