फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने तोड़ी दीवार तो व्यापारी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक आगरा गेट बस स्टैंड के सामने हुई। बैठक में नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यापारियों को जो नोटिस दिए गए है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि नगर निगम के अफसर व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक रुप से परेशान करने का काम कर रहे है। नगर निगम ने एक सप्ताह के अंदर बरामदों में लगाई गई दीवार को तोड़ने का समय व्यापारियों को दिया है। तीन पीढ़ियों से व्यापारी दुकानें करते आ रहे है। आज तक किसी को दिक्कत नहीं हुई अब अफसरों को इससे क्या दिक्कत हो रही है।
इस दौरान रतीराम गुप्ता, विवेक कौशल और अर्जेश उपाध्याय ने कहा कि यदि नगर निगम ने दीवारों को तोड़ने का प्रयास किया तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान दीपक गुप्ता, सचिन जैन, परशुराम लालवानी, कपिल लालवानी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर मार्केट के व्यापारियों में भी नगर निगम की कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। संजय बंसल टिल्लू ने कहा कि नगर निगम ने यदि कार्रवाई को नहीं रोका तो बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें