फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब दुकानों के बाहर भीड़ दिखी तो लाइसेंस होगा रद्द

Fri, 18 Jul 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र, जसराना के एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने आबकारी विभाग और पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित देशी, विदेशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि शराब की दुकानों के बाहर भीड़ पाई गई, तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम शुक्ला ने आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी शेर सिंह के साथ दुकानों पर साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने सेल्समैन और दुकान के ज़िम्मेदारों को साफ़ तौर पर हिदायत दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर किसी भी कीमत पर भीड़ इकट्ठी न होने दें और न ही दुकान या उसके आसपास किसी को शराब पीने की अनुमति दें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी शिकायत या विवाद की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान, एक खाद की दुकान के पीछे संदिग्ध रूप से अस्पताल जैसा सामान मिलने पर एसडीएम ने थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि यह कदम कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें