फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसपी कार्यालय से बोल रहा हूं, लड़की की लोकेशन मिल गई है, 16 हजार भेज दो

Thu, 27 Jun 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में 12 जून को एक युवक किशोरी को ले गया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पीड़िता के पास एसपी कार्यालय से कुछ फोन आ रहे हैं कि जो बोल रहे हैं कि आपकी बेटी मिल गई है। उसे बरामद करने जाना है। गाड़ी के लिए 16 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दो। पुलिस फोन करने वाले को ठग बता रही है। चौकी प्रभारी किशोरी की बरामदगी में अभी तक असफल है। चंद्रवार गेट मोहल्ला जोशियान निवासी एक महिला ने 14 जून को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग बेटी को मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र निवासी युवक ले गया है। जो पीड़िता की मौसी का बेटा है। आरोप है कि किशोरी युवक की बातों में आकर घर से कुछ आभूषण भी अपने साथ ले गई है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन कुछ दिन से पीड़िता के पास कुछ फोन कॉल आ रहे हैं। इसमें खुद को एसओ नारायण शर्मा बताने वाला व्यक्ति बोलता है कि वह एसएसपी कार्यालय से बोल रहा है। कहता है कि आपकी बेटी की लोकेशन दिल्ली रमेश नगर की मिली है। उसे बरामद करने के लिए गाड़ी करनी पड़ेगी। इसके लिए 16 हजार रुपये भेज दो। जो क्यूआर कोड भेजा है, पहले दो हजार रुपये भेजो फिर बाकी के 14 हजार रुपये भेज देना। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि चौकी प्रभारी अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सके हैं। मुकदमा दर्ज कराए 13 दिन का समय बीत चुका है। दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच थाने के एसआई द्वारा की जा रही है। हमारे यहां से इस प्रकार का कोई फोन कॉल पीड़िता को नहीं किया गया है। कॉल करने वाला कहीं न कहीं ठग लग रहा है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें