फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कर शव घर में दबाया

Sat, 31 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन से गायब चल रहे अहमद (40) की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में वह अपने चार बच्चों सहित प्रेमी के साथ फरार हो गई। शनिवार को पुलिस ने घर में ही एक कमरे में दबा हुआ शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 
 मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्बास नगर का है। अहमद  पुत्र इतवारी खां अपने पांच बच्चों और पत्नी रुखसाना के साथ राशिद उर्फ कालिया के घर में किराए पर रहता था। 20 दिन पूर्व रुखसाना ने बड़ी बेटी तब्बसुम को अपने पिता के घर भेज दिया था, इसके बाद से ही अहमद भी गायब था। शुक्रवार को उसके परिवारीजन सीओ सिटी से मिले थे, इसके बाद पुलिस ने मामले को अपहरण की धाराओं में दर्ज किया।


 शनिवार को थाना रामगढ़ पुलिस अहमद के घर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस को एक कमरे में खोदी गई मिट्टी नजर आई। खोदाई कराई गई तो अहमद का शव बरामद हो गया। घटना को लेकर अहमद के परिवारीजनों में थाना रामगढ़ पुलिस के प्रति भी गुस्सा था। उनका कहना है कि अहमद के गायब होने के संबंध में उसकी पत्नी लगातार उन्हें गुमराह करती रही। लगभग 12 दिन पूर्व उन्होंने पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो अगले ही दिन वह चार बच्चों को लेकर राशिद के साथ फरार हो गई। तभी उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



कल सीओ से मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई हुई। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि रुखसाना और राशिद के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। इन दोनों ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अहमद की हत्या की। अपहरण के मामले में हत्या की धराएं बढ़ा दी जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें