फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगर में ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 30 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार रात बदमाशों ने भीमनगर स्थित पेंट विक्रेता अजय जाटव के मकान के ताले तोड़ दिए। बदमाश लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को देर रात हो सकी, जब वह शादी समारोह से भाग लेकर परिवार के साथ लौटे।
विज्ञापन



अजय जाटव का भीमनगर स्थित मैन रोड पर दुमंजिला मकान है। मकान के नीचे बनी दुकानों में वह पेंट का थोक का कारोबार करते हैं। गुरुवार को अजय के फुफेरे भाई डा. डीपी सिंह की बेटी दीक्षा का शादी समारोह कोटला चुंगी स्थित एक मैरिज होम में था। घर का ताला लगा कर वह परिवारीजनों के साथ वह मैरिज होम चले गए। रात करीब दो बजे अजय घर लौटा तो मकान के ताले टूटे थे। उन्होंने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए।


 सूचना पर पुलिस आ गई। अजय ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये की नकदी, पांच किलो चांदी और 30 तोले सोने के आभूषण ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें