फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पीने से रोकती थी पत्नी...पति ने रची ऐसी साजिश, दूध पीकर सोती रह गई महिला; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Nov 2025 12:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से रोकना एक पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए साजिश रच डाली। उसे दूध में मिलाकर जहर दे दिया। इससे महिला की माैत हो गई। 
विज्ञापन
शालिनी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बामइ में शालिनी (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति विकास दुबे पर दूध में जहर देकर जान लेने का संगीन आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शालिनी और विकास की शादी को लगभग छह साल हुए थे। शालिनी अपने पीछे पांच साल की एक बेटी सेविका को रोते-बिलखते छोड़ गई है। शालिनी के भाई विष्णुकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विकास दुबे शराब पीने का आदी था। शालिनी उसे शराब पीने से मना करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 

इसी विवाद के कारण पति ने शालिनी को दूध में जहर देकर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी पति विकास दुबे ससुरालीजनों के साथ फरार है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। अरांव इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जहर दिए जाने की पुष्टि हो पाएगी। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: 50 फीट गहरा कुआं, 33 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन...सेना ने निकाली पांच साल के रिहांश की लाश, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें