फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तलाक, मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद पीड़िता थाना दक्षिण पहुंची। पति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति से विवाद पहले से चल रहा है और वह पिछले एक साल से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता बेबी तबस्सुम का कहना है कि वह मूल रुप से इटावा शहर की रहने वाली है। वर्ष 2006 में उसका निकाह दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नक्कारची टोला निवासी वकार के साथ हुआ था। एक साल पूर्व पति से विवाद होने के बाद वह मायके चली गई। न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। उस पर दो बच्चे भी हैं। इस बीच आरोपी पति ने दूूसरी शादी भी कर ली। शुक्रवार की सुबह पति ने एक युवक को घर भेजकर बुलाया। आने पर उसने कहा कि वह अपना सामान ले जा सकती है। इस बीच पति द्वारा तलाक भी दे दिया गया। पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद पीड़िता परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की मांग की है। कोतवाल दक्षिण सुशांत गोर का कहना है कि पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें