फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास..दहेज के लिए पत्नी को उतारा था माैत के घाट, कुंडल और चप्पल बने अहम सबूत

Mon, 22 Sep 2025 08:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति की जेब से सोने के कुंडल और मृतका की चप्पलें बरामद हुईं थीं। इसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने आदि धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। 
 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना फरिहा में दर्ज एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को एडीजे-2 सर्वेश कुमार पांडेय की कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


घटना 2 अक्तूबर 2019 की है। थाना फरिहा में फतेह सिंह द्वारा केस दर्ज कराया गया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके दामाद वृंदावन निवासी नरौली, भागवाला, एटा ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी डॉली की हत्या कर दी थी। आरोप यह भी था कि वृंदावन अपनी पत्नी को ससुराल से ले गया था और बाद में उसका शव खेत के एक कमरे में बरामद हुआ था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने वृंदावन पर केस दर्ज कर जांच की तो अभियुक्त वृंदावन की जेब से सोने के कुंडल और मृतका की चप्पलें बरामद हुईं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने आदि धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। 

कोर्ट में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोप सिद्ध हुए। इस आधार पर कोर्ट ने वृंदावन को आजीवन कारावास और 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें