फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होटल में पति को चचेरी बहन के साथ पकड़ा, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

Mon, 05 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। उसायनी क्षेत्र के एक होटल में सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक विवाहिता ने अपने पति को उसकी सहेली और अपनी ही चचेरी बहन के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। टापाकलां निवासी विवाहिता को जब पति के होटल में होने की सूचना मिली, तो वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंच गई। पत्नी को देखते ही पति उसे धक्का देकर फरार हो गया, लेकिन कमरे में मौजूद दोनों युवतियां पत्नी के हत्थे चढ़ गईं।
विज्ञापन

होटल के बाहर बीच सड़क पर विवाहिता और दोनों युवतियों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। पीड़िता ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसकी अपनी चचेरी बहन के कारण ही उसका घर उजड़ रहा है। इस मानसिक आघात के कारण महिला सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी, जिसे उसका भाई घर ले गया। हंगामे के दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा रही और दोनों युवतियां जैसे-तैसे ऑटो में बैठकर वहां से भागीं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें