फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवती के भाई की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रिश्ता तोड़ने से गुस्साए सिरफिरे ने युवती के भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस थाना उत्तर पुलिस ने युवती के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे जैन मंदिर के पास से शनिवार देररात पकड़ा गया।
विज्ञापन

टापाखुर्द के प्रकाश नगर निवासी 33 वर्षीय सचिन जैन की शादीशुदा बहन पूजा का पति शिवम जैन निवासी रानीनगर, थाना उत्तर से तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इस पर परिजन उसकी दूसरी शादी के लिए राजस्थान में भरतपुर जिले के जलोथर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार जैन से शादी की बात चली थी। बाद में संतोष से शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज संतोष ने बृहस्पतिवार को पूजा के घर पहुंचा और उसके भाई सचिन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सचिन की पत्नी अंजली ने अंजली का कहना है कि इस घटना में शिवम का भी हाथ है। थाना उत्तर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पहले पति शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें