फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर हत्या करने का आरोपी गोविंद। स्रोतः पुलिस - फोटो : गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर हत्या करने का आरोपी गोविंद। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शुक्रवार को पांच माह की गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा की टीम ने टीकरी पुलिया के पास से आरोपी गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक करता था। गोविंद के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा था और पत्नी उससे दूरी बनाकर रख रही थी। शुक्रवार को जब उसकी बहन लक्ष्मी अपनी दो बेटियों के साथ मेला देखने गई थी, तभी घर में अकेले पाकर गोविंद ने पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर उसने तीन माह पूर्व खरीदी गई तलवार पत्नी के पेट में घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, जसवंत सिंह और अन्य हमराही शामिल रहे।



अपनों ने भी मोड़ा मुंह

इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपी के परिवार में भी गहरा आक्रोश है। गोविंद की इस करतूत के बाद उसके पिता और बहन ने उससे पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। शनिवार को थाने में उससे मिलने या बात करने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। मृतका सीमा के तीनों बेटियां फिलहाल बुआ और बाबा के संरक्षण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें