फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संतान न होने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची पर परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी सुनील कुमार (35) ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजन शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए सुनील को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा तोड़ दिया। घर के कमरे में सुनील का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शादी के कई साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। जिससे वह आहत था। इसी कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें