फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मां की डांट से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मची चीत्कार

Sat, 22 Feb 2025 07:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक के नशे करने का परिजन विरोध करते थे। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर युवक ने नीम के पेड़ से फंदा कसकर जान दे दी। जब ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से लटका देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पचवान निवासी लवकुश (25) मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी था। जिसका विरोध परिजन करते थे। शनिवार को विरोध जताते हुए उसकी मां ने उसे डांट दिया। जिसके बाद युवक ने घर से करीब 200 मीटर दूर जाकर एक नीम के पेड़ से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

राहगीरों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस और परिजन जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि युवक ने फंदा कसकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें