विषाक्त सेवन से विवाहित के अचेत होने पर सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुचें परिजन ससुराल और मायका पक?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना मटसेना ग्राम ऊंधनी निवासी महिला की विषाक्त सेवन से हालत खराब होने के बाद उपचार कराने के दौरान ससुरालीजनों और मायका पक्ष के लोगों में ट्रामा सेंटर के बाहर मारपीट हो गई। महिला की हालत में सुधार होने पर घर ले गए।
ऊंधनी निवासी अर्चना (24) पत्नी सौरव ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। ससुरालीजनों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। अचेत महिला का भाई सुनील वहां पहुंच गया और ससुरालीजनों से उसकी नोकझोंक हो गई। कुछ देर बाद दोनों में गाली-गलौज व मारपीट भी हो गई। हंगामा की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्ष शांत हो गए। महिला का आराम मिलने के साथ परिजन साथ लेकर रवाना हो गए।