फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न टीका समारोह के दौरान फायरिंग में गोली लगने से हलवाई हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई में आयोजित लग्न टीका समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया है। घायल के भाई ने विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगला पीपरिया निवासी महेश प्रताप उर्फ धांसू (25) पुत्र दयाराम शनिवार को हलवाई का काम करने के लिए प्रेम हलवाई के साथ सैलई गया था। यहां सुरेशचंद्र के बेटे छोटू के लग्न टीका था। देर रात महेश घर के बाहर पानी लेने गया था। तभी हर्ष फायरिंग होने के कारण महेश के पेट में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया। अन्य लोगोें को इस बारे में पता चला तो वे घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां महेश के परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। महेश के भाई भूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई का सैलई निवासी अमर सिंह पुत्र सियाराम से किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान गोली चलने से भाई घायल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ श्याम सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हलवाई का काम करने वाले महेशप्रताप घायल हो गया है। उसका आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें