फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारकार्ड को लेकर चिकित्सक के क्लीनिक पर विवाद, हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ आर बी शर्मा की दुकान पर तोड़फोड़ की घटना के बाद टूटा प? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फ़िरोजाबाद। शहर के चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी शर्मा के क्लीनिक पर महिला को दिखाने आए युवक ने आधार कार्ड को लेकर तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई, किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट के प्रथम तल पर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी शर्मा का क्लीनिक है। बुधवार सुबह एक युवक महिला को दिखाने वहां पहुंचा था। कंपाउंडर ने महिला का आधारकार्ड लाने की बात कही। युवक ने अपना आधारकार्ड दिया।
कंपाउंडर ने महिला का आधार कार्ड मांगा। इस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए क्लीनिक का शीशा तोड़ दिया। कुछ देर बाद डॉ. आरबी शर्मा और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्लीनिक पर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण घटना रिकार्ड नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना उत्तर के एसएसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि क्लीनिक पर आधारकार्ड को लेकर कंपाउंडर से विवाद हुआ था। इस दौरान क्लीनिक का शीशा टूट गया है। इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें