फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण को लेकर हरा पेड़ काटने पर हंगामा, काम रोका

विज्ञापन
शिकोहाबाद नाला निर्माण के दौरान पेड़ उखाड़ने के बाद जेसी को घेरे खड़े स्थानीय लोग और पुलिस समझात? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मुस्तफाबाद रोड पर कराए जा रहे नाला निर्माण के लिए सड़क किनारे खड़ा हरा पेड़ जेसीबी से उखाड़ने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के हंगामा करने पर चालक जेसीबी मशीन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निदान के लिए यहां नाला निर्माण कराया जा रहा है। दो दिन पूर्व विशंभर दयाल के मकान के सामने खड़े अशोक के पेड़ को लेकर विवाद हो गया था। ऐसे में दो दिन से काम बंद था। मंगलवार सुबह ठेकेदार के इशारे पर जेसीबी चालक हैदर आया और मशीन से पेड़ को उखाड़ कर नाले की खोदाई शुरू कर दी।
पेड़ उखाड़ने की जानकारी पर विशंभर दयाल के साथ अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सभासद देव यादव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर ही सबमर्सिबल पंप, टैंक और पेड़ लगा रखे हैं। इन्हें बचाते हुए नाला खोदाई करना मुश्किल हो रहा है। हरा पेड़ नाले के बीच में आ रहा था। चालक पेड़ बचाते हुए खोदाई कर रहा था लेकिन उसकी लापरवाही से पेड़ उखड़ गया।
अब्दुल वाहिद
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि
बेटे से ज्यादा पेड़ पालने में की मेहनत
पेड़ उखाड़े जाने से आहत विशंभर दयाल का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे से ज्यादा पेड़ को पालने में मेहनत की थी। मुझे पेड़ उखाड़ने से बहुत दुख हुआ है। हरे पेड़ को बचाने के लिए यदि नाले में मोड़ आ जाता तो क्या दिक्कत थी? मेरी 20 वर्षों की मेहनत को एक झटके से उखाड़ कर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें