फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फार्म हाउस में दम घुटने से सैकड़ों मुर्गी-मुर्गों ने दम तोड़ा

Thu, 26 Jun 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मुर्गी फार्म में दम घुटने की वजह से सैकड़ों मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई। इससे फार्म हाउस स्वामी का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। फार्म हाउस के स्वामी ने केयरटेकर पर षड़यंत्र के तहत लाइट न बदलने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बोझिया निवासी अरुण कुमार का गांव में ही ईसी फार्म हाउस है। वह मुर्गी पालन का काम करते हैं। जिनकी देखरेख के लिए उसने गांव के ही एक व्यक्ति को केयरटेकर बतौर फार्म हाउस में नौकरी पर रखा था। पीड़ित अरुण का आरोप है कि उसके आगरा जाने के दौरान बीते मंगलवार को केयरटेकर ने साजिशन फार्म हाउस में लाइट नहीं बदली थी। इसके चलते वहां पंखे, कूलर एवं लाइट आदि नहीं चल रहे थे। जिसकी वजह से फार्म हाउस में पल रहे 700-800 मुर्गे-मुर्गियों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित को लगभग 4.50 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से केयरटेकर फार्म हाउस से भागा हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें