फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से हड़ताल पर जाएंगे सैकड़ों जूनियर इंजीनियर

Mon, 29 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का कार्य बहिष्कार लगातार 12वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इंजी. राजीव कुमार की अध्यक्षता में जूनियर इंजीनियरों ने सिंचाई खंड कार्यालय के स्टोर पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। जूनियर इंजीनियरों ने ऐलान किया यदि 24 घंटे में सरकार ने मांगें नहीं मानी तो दो मार्च से हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

इंजीनियर रामवीर सिंह यादव ने कहा कि 4800 ग्रेड-पे की मांग को लेकर जूनियर इंजीनियर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार मांगें पूर्ण करने के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार वायदा खिलाफी की जा रही है लेकिन अब सभी जूनियर इंजीनियर मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन करेंगे।  महासंघ सचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा यदि सरकार ने मंगलवार तक हमारी मांगें नहीं मानी तो अवर अभियंता हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अवर अभियंताओं ने महासंघ के आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान दिलीप लोहिया, इं. प्रदीप कटियार, अरुण कुमार यादव, विनोद कुमार, विजय किशोर, देवेंद्र सिंह, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, अभिषेक प्रताप, राजकुमार, विजेंद्र सिंह, राजकपूर, सरोज कुमार, राकेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें