फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो दिन की बारिश के बाद बढ़ी उमस, किसानों ने शुरू की फसलों की बुवाई

Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में रिमझिम बरसात के बीच सुहाना हिल स्टेशन जैसा नजारासंवाद - फोटो : टूंडला में रिमझिम बरसात के बीच सुहाना हिल स्टेशन जैसा नजारा संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में दो दिनों की राहत भरी बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान में बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी ने उमस काफी बढ़ा दी, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह यादव के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ रहने और उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे शनिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


इस उमस भरी गर्मी से जहां आम जनता परेशान रही, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद खेतों में आई नमी और अब धूप निकलने के कारण यमुना की तलहटी (खादर) वाले इलाकों में बाजरा और दलहनी फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय फसलों की बुवाई के लिए यह धूप और नमी का मौसम बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें