फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुल्ले नी माये हुल्ले, दो पैरी पत्तर झुल्ले...

Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहड़ी पर्व की शहर में धूम रही। आर्यनगर चौक में पंजाबी एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी का पर्व पारंपरिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों सम??धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मनमोहक अंदाज में नृत्य किया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत ‘सुंदर मुंदरिये नी, हुल्ले नी माये हुल्ले, कपन छुरी भई कपन छुरी’ आदि गीत गाकर लोहडी पर्व को सार्थकता प्रदान की। इस दौरान परिक्रमा कर अग्नि में रवड़ी, तिल, मक्के के फूले, मूंगफली आदि की आहुति प्रदान की। नगाड़ों की धुन पर सभी झूमते एवं नाचते दिखे।  वहीं, नवजात एवं नवविवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी थी, उन्हें एसोसिएशन की ओर से उपहार प्रदान किए गए।  इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अरोरा ने कहा कि पर्व से दुल्हा भट्टी की प्रसिद्ध पारंपरिक कथा भी जुड़ी है। यह त्यौहार उल्लास और उमंगों का त्यौहार है। इस अवसर पर डा. श्रवण कुमार अरोरा, राकेश तुली, ओमकारनाथ विज, पवन, गुलजारीलाल वर्मा, सुनील खरवंदना, धर्मवीर अरोरा, रवि छिब्बर, अजीत अरोरा, सुनील बाधवा, विजय नरूला, इंद्रेश अरोरा, परमजीत सिंह, रेनू अरोरा, कविता खरवंदा आदि लोग उपस्थित रहे।
उधर, माईप्लेवे स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाई गई। शिक्षिकाओं ने लोहड़ी पर्व के बारे में विस्तार से समझाया। प्रसाद के रूप में रेबडी, मूंगफली, पौपकार्न का वितरण किया। प्रधानाचार्य रेनू गुप्ता और चेयरमैन एमसी गुप्ता ने लोहड़ी की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें