टूंडला रेलवे स्टेशन पर अर्द्धनग्न होकर हंगामा करती महिला यात्री
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। सोमवार देर रात वैशाली एक्सप्रेस में परिवार के साथ बिना टिकट दिल्ली से सहरसा सफर कर रही एक महिला यात्री ने टूंडला स्टेशन पर नशे में धुत होकर हंगामा कर दिया। जीआरपी जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह अर्द्धनग्न हो गई। बाद में पुलिस ने उसे ट्रेन में चढ़ाकर मामला शांत किया।
जीआरपी थाना प्रभारी टूंडला शिवकुमार पौनियां ने बताया कि नई दिल्ली से सहरसा जा रही 02553 स्पेशल वैशाली एक्सप्रेस के एस-8 कोच में एक महिला परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। टीटीई ने जब उनसे टिकट मांगा तो वह टिकट नहीं दिखा सके। ऐसे में टीटीई ने मामले की जानकारी टूंडला कॉमर्शियल कंट्रोल को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी टूंडला के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार फोर्स के साथ प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंच गए। ट्रेन जब रात 11:15 बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने महिला और उसके परिवार को कोच से नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा अर्द्धनग्न होकर हंगामा करने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी और उसी ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गई।