फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कम समय में कैसे करें अधिक राजस्व वसूली’

Tue, 08 Dec 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के सभाकक्ष में सभी संग्रह अमीन और बाबुओं को कार्य की गुणवत्ता  सुधारने, अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव और कम समय से कैसे अधिक राजस्व वसूली  करें, इसके गुण सिखाए गए। पीएमसी कंपनी प्रतिनिधि द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील को आईएसओ का दर्जा  दिलाने को लगातार कवायद की जा रही है। आईएसओ का दर्जा देने से पूर्व  गुड़गांव की कंपनी पीएमसी (परफेक्शन मैनेजमेंट कस्लटिंग) प्रा. लि. द्वारा विस्तृत  सर्वे कराया जा रहा है। तहसील के सभी अफसर और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली  को बेहतर बनाया जा रहा है। मंगलवार को तहसील सभागार में पीएमसी कंपनी के प्रतिनिधि विपिन कुमार ने तहसील के सभी संग्रह अमीन, संग्रह बाबू व संग्रह  सेवकों को प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संग्रह  अमीन, बाबू व संग्रह सेवकों को बताया कि अपने अभिलेखों को बेहतर तरीके से रखरखाव करें। उन्होंने यह भी बताया कि शासन-प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता राजस्व वसूली होती है। अत: कम समय में कैसे अधिकतम राजस्व वसूली की जाए की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, तहसीलदार जीत सिंह रॉय,  नायाब तहसीलदार केएम दीक्षित एवं  अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें