फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल

Tue, 08 Dec 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोथरा चौराहे के समीप साइकिल सवार छात्रा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

  राजा का ताल निवासी शैलेश दिवाकर का विवाह सिरसागंज के गांव नगला ताल निवासी जगदीश की पुत्री रामा के साथ हुआ। शैलेश परिवारीजनों के साथ अपनी पत्नी रामा की विदा कराकर घर लौट रहा था।  दोपहर करीब तीन बजे कार सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप साइकिल सवार छात्रा को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से संतुलन खो दिया और कार असंतुलित होकर मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। राहगीरों ने कार के अंदर फंसे दूल्हा दुल्हन सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उधर, हादसे की जानकारी होते ही शैलेश के घर कोहराम मच गया और वे भी जिला अस्पताल आ गए। घायल दूल्हा दुल्हन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें