सुहाग नगर स्थित एक मकान पर कब्जा को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में एक मकान के दो दावेदार बन गए। मकान का ताला तोड़ने की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ताले लगवा कर दोनों पक्षों से अपने दस्तावेज दिखाने को कहा है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सतीशचंद्र शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा के कहना है कि उन्होंने 2015 में एक मकान थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर चार में बीना मिश्रा पत्नी अवनी मिश्रा व डौली पांडेय पत्नी अजय पांडेय से खरीदा था। काफी दिनों से इस मकान में गाड़ी व सामान रखा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली नीता पांडेय ने इस मकान का रविवार को सुबह डाला तोड़ दिया और मकान को अपना बताने लगी। इस पर दोनों में बहस हो गई।
दोनों में विवाद बढ़ा तो सूचना पर एसएचओ थाना दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। सुहागनगर की निवासी नीता पांडेय का कहना है कि इस मकान बैंक की किस्त जमा करने के लिए वह इसे खाली करवाकर इसमें कक्षा पांच तक स्कूल खोलना चाह रही थी। सतीशचंद्र शर्मा के ताला लगाने पर मैंने उसे तोड़ा है। एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाने के साथ दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। तभी स्पष्ट होगा कि मकान किसका है। मकान में ताले लगवा दिए हैं।