फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शटडाउन ही घंटों गायब रही बिजली

Tue, 11 Apr 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
33 केवी लाइन का शटडाउन न होने के बाद भी मंगलवार को एसएन सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही। फाल्ट को ढूंढने के लिए टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं। शाम को फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन

एसएन सब स्टेशन के अंतर्गत बिजली संकट दिनोंदिन गंभीर होता जा रहा है। सब स्टेशन पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। एक ओर जहां हर दूसरे दिन हाइवे पर 33 केवी लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह से शाम तक शटडाउन रहता है तो वहीं दूसरी ओर विद्युत लाइनों पर होने वाले फाल्ट जनता को रुला रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एसएन सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। आसफाबाद 220 केवी विद्युत उप संस्थान से एसएन बिजलीघर को ब्रेकडाउन का मैसेज भेजा गया। विद्युत टीमें हाईवे पर पेट्रोलिंग करती रहीं लेकिन फाल्ट नहीं मिला। बाद में, टीम को बाईपास फीडर के अंतर्गत बोधाश्रम के निकट एक पोल पर दो डिस्क बर्स्ट मिली। कर्मचारियों ने डिस्क बदलने का कार्य शुरू किया। इसके बाद शाम चार बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। भीषण गर्मी में सुबह से शाम तक बिजली न होने से उपभोक्ता खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें