फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में डोर टू डोर होगी फलों की बिक्री

विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया को सैनिटाइज करती नगर निगम की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में रहने वाले रोजेदारों को रोजा इफ्तार के समय फल उपलब्ध होंगे। इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। इन क्षेत्रों में केवल उन व्यक्तियों द्वारा ही फलों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी जो उस क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरे क्षेत्र के व्यक्ति को हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में फलों की बिक्री के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पास भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार से रमजान माह की शुरुआत हो गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखने के साथ ही इबादत भी शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं कि रोजेदारों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जहां हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में शनिवार को दूधिया डोर टू डोर दूध देेने के लिए पहुंच रहे थे। वहीं फल विक्रेता भी मंडी से फलों को लेकर हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में फलों की बिक्री के लिए पहुंचे। जिससे रोजेदारों को शाम को रोजा इफ्तार के समय फल आदि की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जिसको लेकर शनिवार सुबह नगर आयुक्त विजय कुमार और नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज द्वारा हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां की व्यवस्थाओं को देखा। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें