फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होटल के वेटर ही निकले लुटेरे, 24 घंटे में लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना उत्तर पुलिस की गिरफ्तार में एक रुपये की लूट के आरोपी। स्रोतः पुलिस - फोटो : थाना उत्तर पुलिस की गिरफ्तार में एक रुपये की लूट के आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात जलेसर रोड पर हुई एक लाख रुपये की लूट का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को मोनार्क होटल के बार में काम करने वाले वेटरों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से घेराबंदी कर संजीव कुमार उर्फ लवलेश, अभय कुमार और संदीप को इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, पीड़ित अखिलेश पालीवाल जब बार से शराब पीकर बाहर निकले, तभी इन वेटरों ने उनकी रेकी कर विजय कलेक्शन के सामने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 90,200 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही पॉक्सो और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें