फिरोजाबाद। आर्थिक रूप से निर्बल और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए नई आबादी क्षेत्र रहना में अत्याधुनिक छात्रावास बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए भूमि का चिह्नीकरण करा लिया है। निर्माण निगम को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र में नई आबादी रहना में 50 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तहसील सदर प्रशासन ने भूमि चिह्नित कराकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। समाज कल्याण विभाग ने एक्सईएन निर्माण निगम शाखा को स्टीमेट तैयार करने को कहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर के अनुसार बाबू जगजीवन राम कल्याण योजना के तहत करीब 0.207 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले छात्रावास में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। छात्रावास का निर्माण इसी वर्ष पूरा करा पात्र छात्रों को नि:शुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।