फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की माैत पर बवाल: इलाज के दाैरान गई जान, परिजनों का हंगामा; अस्पताल में तोड़फोड़ से मची अफरातफरी

Thu, 12 Mar 2026 05:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक की माैत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी गोविंद (27) को छह मार्च को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार युवक के फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत थी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर तक युवक ने परिजनों से बातचीत की, लेकिन देर रात उपचार के दौरान अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि दुबारा नली डालते ही तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक भाई की दो साल पहले हो चुकी है मौत
चचेरे भाई आशुतोष ने बताया कि बड़े भाई अनिल का करीब दो साल पहले पथरी का ऑपरेशन आगरा में कराया गया था। जहां चिकित्सकों की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद ब्लडिंग आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें