फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना रजिस्ट्रेशन व डाॅक्टर के संचालित करन हॉस्पीटल सील

Wed, 20 Nov 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन व डॉक्टर के संचालित करन हॉस्पीटल को सील कर दिया गया। जिस समय टीम ने छापा मारा, उस समय अस्पताल में कोई मरीज मौजूद नहीं था। टीम को देखकर आसपास संचालित अन्य अस्पताल भी बंद हो गए।शिकायत पर एसडीएम सदर कृतिराज और एसीएमओ डाॅ. केके वर्मा की टीम ने करन हॉस्पीटल में छापा मारा। अस्पताल में संचालक नहीं थे। न ही कोई डाॅक्टर मौजूद मिला। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। अवैध रूप से संचालित इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर भी था। मरीजों के भर्ती होने के लिए वार्ड भी बना था। पूर्व में इस अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। टीम ने इस अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। टीम को देखकर आसपास संचालित अन्य अस्पतालों के शटर बंद हो गए।
विज्ञापन

-
एका में बंगाली क्लीनिक सील
फिरोजाबाद। कस्बा एका में बुधवार को एक बंगाली क्लीनिक को सील किया गया। क्लीनिक संचालक पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। एका चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सतेंद्र ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यहां गणेश बंगाली मरीजों का उपचार कर रहे थे। टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें