फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ियों के करतब देख भौचक हुए लोग

Sun, 19 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज में घोडि़यों की दौड़ का आयोजन किया गया
विज्ञापन
 ग्राम मौलापुर में घुड़दौड़ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश भर के नामी गिरामी घुड़सवार अपनी घोड़ियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का जलवा बदिखाते हुए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मौलापुर में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कार्यक्रम आयोजक प्रताप सिंह यादव ने मुख्य अतिथि विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव का मुकुट और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक हरिओम यादव ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। घुड़दौड़ समारोह में हवाई दौड़ में राधामोहन की घोड़ी ने प्रथम स्थान और किसरांव वाले शहीद खां की घोड़ी दूसरे स्थान पर रही। कदमताल प्रतियोगिता में रामपुर से आए बंटू ने प्रथम, भिंड के रामकुमार शर्मा की घोड़ी  दूसरे स्थान पर रही। अंत में नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मौलापुर की घोड़ी ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य किया। यह नृत्य देखकर हर कोई दंग रह गया। नृत्य प्रतियोगिता में मौलापुर की घोड़ी प्रथम, भिंड के डम्मन सिंह की घोड़ी द्वितीय रही। आयोजक मंडल में राजवीर सिंह, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र यादव, हरेंद्र, मनोज, शीलेंद्र, कुलदीप यादव, सुरेंद्र सिंह, मनोज यादव आदि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें