छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में हुए हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धालजंलि देने के लिए नई बस्ती के नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कैंडल मार्च नई बस्ती से शुरु हुआ। जो धोबी वाली पुलिया, नंदराम चौक, संत रोड़ होते हुए सेंट्रल चौराहा पर संपन्न हुआ। पूर्व सभासद देशदीपक यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी से मांग करते हुए कहा कि शहीदों के परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दी जाए।
सैनिकों पर हमला करने वाले नक्सलियों को कड़ा सबक सिखाया जाए। जिससे भविष्य में इस कृत्य की पुनर्रावृति न हो सके। कैंडल मार्च में लालो चौधरी, बालकिशन वर्मा, हरिओम, अमित विद्यार्थी, राहुल जैन, सुधीर, किशनलाल, मनोहर चक, वीरेंद्र वर्मा, रमेश पांडेय, वीके गुप्ता, बब्बू चौधरी, राजवीर जैन, सौरभ शर्मा, सोनू, राष्ट्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।