फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं

Mon, 01 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 290 वीं जन्म जयंती सुहागनगरी में धूमधाम के साथ मनाई गई। कोटला रोड दखल स्थित होल्कर की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समाज की तरक्की के लिए शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान दो खिलाड़ियों के ही साथ दौकेली के प्रधान विजेंद्र पाल बघेल का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

संत अभेदानंद पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि बसपा के आगरा मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप बघेल ने समाज के बिखराब पर चिंता जाहिर की। लोकमाता के आदर्शों पर चलकर हम सभी को एकजुट होना चाहिए। एशिया में जिमनास्टिक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली मधु बघेल, जूड़ो कराटे के खिलाड़ी राजकुमार बघेल एवं दौकेली के प्रधान विजेंद्रपाल सिंह बघेल को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डा.राकेश बघेल ने कहा कि हमें कोई राजनैतिक दल गुमराह नहीं कर सकता है। किन्नर सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि समाज को योग्यता के ही बल पर राजनीति करनी चाहिए। पाल-बघेल धनगर समाज के अध्यक्ष फौरन सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षित होकर ही समाज आगे बढ़ सकता है। बसपा मंडल के कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने कहा अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्रमोदपाल बघेल, महावीर सिंह बघेल, चरन सिंह बघेल, दयालुराम दयालु,रामभरोसीलाल प्रधान, राधेश्यामबघेल, जवाहरलाल बघेल, प्रेम प्रकाश बघेल एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए। संचालन डा. एसकेएस पाल एवं डा. सर्वेश बघेल ने किया। अध्यक्षता पूर्व जिला जज विजेंद्रपाल सिंह बघेल ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें