सदर बाजार में दुकानों पर सजी पिचकारी और तरह-तरह की टोपियां।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। होली के त्योहार को लेकर बाजारों में रंग और पिचकारी के साथ तरह-तरह के कैप भी दुकानों पर सज गए हैं। रंग बिरंगी पिचकारियों के साथ मुखौटे भी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर लगे दिखाई दे रहे है। 20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये की तक की जहां पिचकारी मौजूद है। इस बार इंडियन कलर भी शीशी में पैक आ रहा है। जो कपड़ों पर लगने के साथ ही कुछ देर बाद स्वत: ही साफ हो जाता है। दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों के कैप बाजार में बिक रहे हैं।
शिक्षण संस्थाओं में आज होली का धमाल
शनिवार को जहां विद्यालय बंद हो जाएंगे। वहीं सरकारी व अद्र्ध सरकारी कार्यालयों में होली का अवकाश हो जाएगा। शनिवार को शिक्षण संस्थाओं में होली आयोजित की गई है। होली के आयोजन होंगे। साथियों के साथ होली खेलने के लिए लोग रंग व गुलाल की खरीददारी करने के लिए शाम को बाजार पहुंचे।