फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-मुहल्लों में गूंजे होली के गीत, हर ओर दिखा उल्लास

विज्ञापन
कठफोरी के गांव शेखूपुर में शंकर सन्यास आश्रम में स्वामी नारायण स्वरूप महाराज ने भक्तों पर बरसाए ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को सुबह जगह - जगह होलिका दहन किया गया। सुबह लोग गन्नों के साथ होलिका दहन वाले स्थानों पर पहुंचे। महिलाओं ने भी घर के आंगन में गुलरिया जलाकर जौ भूने। होलिका दहन के बाद युवाओं की टोलियां सड़क पर दिखाई देने लगी। एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का क्रम शुरु हो गया।
विज्ञापन

युवा भी पूरी मस्ती में दिखाई दे रहे थे। कहीं डीजे पर युवा डांस करते दिखाई दिए तो कहीं मकानों की छतों पर लोगों ने डीजे लगवा लिए थे। डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवा जमकर थिरकते रहे। बच्चों ने भी होली पर जमकर आनंद लिया। महिलाओं के साथ युवतियों ने भी जमकर होली खेली। दोपहर करीब 12 बजे तक लोग होली खेलते रहे। शहर के प्रमुख मार्गों के साथ गली मोहल्लों में भी होली के हुडदंग की आवाजे आती रहीं। रंग के कारण जहां नालियों का पानी रंगीन हुआ। वहीं सड़कें भी रंग-गुलाल से पट गई। लोग घरों से निकलकर एक दूसरे के यहां होली मिलने के लिए जाते दिखाई दिए।
होली पर की गई आतिशबाजी
इस बार होली पर आतिशबाजी की आवाज भी सुनाई दी। गुलाल पटाखा, गुलाल चिटाई, गुलाल बम चलाकर लोगों ने खूब मस्ती की। गुलाल रॉकेट के चलते ही आकाश में भी गुलाल उड़ता दिखाई दिया। वहीं गुलाल चटाई चलते ही उसके अंदर से विभिन्न कलर का गुलाल सड़कों पर फैलता दिखाई दिया। दौज पर भी कई मोहल्लों में हुई होली युवाओं में होली का उल्लास बुधवार को भी दिखाई दिया। मोहल्ला कोटला, धोवी वाली पुलिया, टापा पैठ, टापा कलां, आजाद नगर, नगला विश्नू सहित दर्जनों स्थानों पर युवाओं ने जमकर होली खेली। इस दौरान महिलाएं भी युवाओं से पीछे नजर नहीं आ रही थी। कहीं नाली की कींच तो कहीं रंग से होली खेली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें