फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुई जेल में बंदियों से मुलाकात

Mon, 07 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में सजा काट रहे बंदियों के परिवारीजन अब दुनिया के किसी भी कोने से मुलाकात का समय निश्चित कर सकेंगे। इसके लिए परिवारीजन बिना जेल के चक्कर लगाए भविष्य की किसी भी तारीख के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। अनुमति मिलने के बाद आसानी से परिवारीजनों की बंदियों से मुलाकात हो सकेगी। जिले में प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद जिला कारागार अधीक्षक पीएन पांडे ने बताया फीरोजाबाद जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है। परिवारीजनों को बंदी से मुलाकात करने के लिए सुबह लाइन की कतार में लगना नहीं पड़ेगा। बिना परेशानी और अधिक समय गंवाए अपनों से मुलाकात हो जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परिवारीजन पहले वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारियां भरेंगे। इसके बाद बंदी की मुलाकात की मंजूरी अथवा न मंजूरी का जवाब मेल से परिवारीजनों को प्रेषित किया जाएगा। यदि मंजूरी मिली तो प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सकेगा। उस प्रवेश पत्र से बंदियों से मुलाकात हो सकेगी।  इस प्रक्रिया से मिलने वालों को समय की बचत होगी। साथ ही घर बैठे जान सकेंगे कि उनकी मुलाकात संभव है अथवा नहीं। कंप्यूटर एवं स्मार्ट फोन की सहायता से परिवारीजन इसका लाभ उठा सकेंगे।

 इस वेबसाइट पर होगा रजिस्ट्रेशन
ईपीआरआईएसओएनएस डॉट इन को टाइप करते ही पेज खुल जाएगा। इस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्रेषित किया जाएगा। इस पासवर्ड के प्रयोग से परिवारीजनों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


जेल में बंदी से मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मंगलवार से शुरू हो गए हैं। घर बैठे पता लग जाएगा कि मिलना संभव है अथवा नहीं। इससे जेल के आसपास बेवजह भीड़ नहीं लगेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम अच्छा होगा।
विज्ञापन

 पीएन पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें