फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदावली में खूनी संघर्ष के बाद तनाव

Mon, 07 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मदावली में पंचायत चुनाव की रंजिश में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत के बाद तनाव व्याप्त है। गांव में बड़ी संख्या में पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सोमवार सायं पुलिस अभिरक्षा में मृतक दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायत मदावली में शनिवार को चुनाव के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी साहब सिंह व गांव मदनपुर निवासी प्रधानपद के प्रत्याशी शिवसिंह के समर्थकों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद रविवार देर रात दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चले और जमकर फायरिंग हुई। इसमें दीपक की मौत हो गई थी। साहब सिंह, जीतू, चंद्रवीर, राजकुमार, माधव सिंह व दूसरे पक्ष के विजय सिंह पौनियां व एक अन्य गंभीर घायल हो गए थे। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। सोमवार को गांव में आने वाले लोगों से पूछताछ और उनकी चेकिंग की गई। शाम को जैसे ही दीपक का शव गांव पहुंचा परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज, तहसीलदार रामअवतार व थाना प्रभारी राजीव यादव मौजूद रहे।

आठ नामजद सहित 20 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
मदावली में चुनाव को लेकर हुए संघर्ष में सोमवार को बलवीर सिंह ने विजय सिंह, शरद सिंह, कृष्णवीर सिंह, कारवेंद्र, अजय सिंह, सुमित, कौशलेंद्र व 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर जानलेवा हमला व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें