फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर लगा लोकतंत्र में आस्थावानों का रेला

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने जाते सिरसागंज विधायक हरिओम यादव।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सोमवार को लोकतंत्र में आस्थावानों का रेला लगा रहा। इस दौरान सपा सांसद अक्षय के नेतृत्व में संजय, हरिओम, शिव प्रताप, शिव सिंंह, भाजपा के पूर्व मंत्री जयवीर, रामगोपाल, डा. मुकेश वर्मा, बसपा से खालिद नसीर और राघवेंद्र सिंंह समेत कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, मौके पर भीड़ को संभालने के लिए पुलिस तथा प्रशासन को कई बार लाठियां तक फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन करने वालों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। सिरसागंज से पूर्व मंत्री जयवीर सिंंह एवं जसराना से रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं शिकोहाबाद क्षेत्र से डा. मुकेश वर्मा लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। मंत्री पुत्र अतुल प्रताप सिंंह, सुमित प्रताप सिंंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, चंद्रसेन जादौन, अरविंद पचौरी, राजेंद्र बोहरे, प्रकाश भारद्वाज के साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे। सपा सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव, शिकोहाबाद विधानसभा से संजय यादव, जसराना से शिव प्रताप यादव,टूंडला से शिव सिंंह चक नामांकन दाखिल को पहुंचे। इनके साथ में जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, फीरोजाबाद उम्मीदवार अजीम भाई, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, नीतेश अग्रवाल जैन, राजनरायन गुप्ता मुन्ना आदि रहे। नामांकन के बाद सपाइयों ने सांसद अक्षय यादव और विधायक हरिओम यादव को ही कंधे पर उठा लिया। बसपा के फीरोजाबाद क्षेत्र से उम्मीदवार खालिद नसीर एवं सिरसागंज से राघवेंद्र सिंह ने लाव लश्कर के साथ नामांकन किया। जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह,जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह,डा. जफर आलम आदि रहे। वहीं, जसराना विधायक रामवीर यादव के पुत्र एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने जसराना एवं पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने टूंडला क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन किया। फीरोजाबाद विधानसभा से रामगोपाल राठौर व दीपक शर्मा, शिकोहाबाद से अशोक कुमार,अवनीश तथा जसराना से विजेंद्र सिंह,जय कुमार, सिरसागंज से पंकज मिश्रा जन अधिकार मंच, मौलिक अधिकारी पार्टी से सुधा राजपूत, ब्रजेश कुमार, अतीश कुमार, जयवीर ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया।

गले मिले हरिओम और अशोक
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। मुख्यालय पर सांसद अक्षय यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक हरिओम यादव का जब नामांकन संबंधी कागज पूरे करके लौट रहे पूर्व मंत्री अशोक यादव से आमना-सामना हुआ तो पहले दोनों ही एक दूसरे से निकलने की बात कहते रहे। वैरियर से जब अशोक यादव बाहर निकले तो हरिओम यादव ने उन्हें गले लगा लिया। सांसद अक्षय ने पूरा सम्मान दिया। हरिओम यादव को पंकज मिश्रा के बाहर इंतजार करने की जानकारी मिली तो हरिओम यादव खुद ही पंकज मिश्रा से मिलने पहुंच गए। पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रशासन तो आपके दबाव में हमें नामांकन भीनहीं करने दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता हम भी तो खड़े हैं। आखिर तो प्रशासन ने सभी को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें