रसूलपुर क्षेत्र में बांग्लादेश का पुतला फूंकते हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में बांग्लादेश का पुतला फूंकते हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद
फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या और आगजनी के विरोध में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ ने रविवार को बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया। युवाओं ने बांग्ला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हिंदू युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने ह्देश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को रसूलपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाबाबू वासलस पार्क के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्ला देश में हिंदू युवक दीपूचंद दास की नृशंस हत्या एवं आगजनी के विरोध में रसूलपुर पर एकत्रित युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला जलाया। ह्देश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या अस्वीकार्य है। भारत सरकार इस मामले में पड़ोसी देश से कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने की मांग की। पुतला जलाने के दौरान मुख्य रूप से अनिल राठौर, हिमांशु गर्ग, दीपांशु राठौर, दीपक कुशवाह और कन्हैया चक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद