फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईटेंशन तार बाइक सवार बाबा-पौत्र पर गिरा, झुलसे

Thu, 28 Nov 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के नगरिया ब्रज में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से बाबा एवं पौत्र झुलस गए। स्थानीय लोग दोनों उपचार को प्राइवेट अस्पताल में लाए। हालत गंभीर होने के कारण पौत्र को आगरा रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे का है। नगरिया ब्रज निवासी गौरव प्रताप (22) अपने बाबा जगवीर सिंह (65) के साथ बाइक पर सवार होकर गेहूं के खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। वह रास्ते में ही पहुंचे थे कि इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इस कारण बाबा एवं पौत्र गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने किसी तरह से तारों को हटाने के साथ दोनों को उपचार को प्राइवेट अस्पताल लाए। इसमें बाबा को भर्ती कर लिया है। जबकि गौरव की हालत गंभीर होने के कारण उसको आगरा रेफर कर दिया है।
ग्रामीणों ने इस तरह के हादसे पर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में बिजली के तार काफी जर्जर हालत में होने के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। उन्होंने तारों को बदलवाए जाने एवं घटना से प्रभावित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें