फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के फाइनल प्रकाशन पर हाईकोर्ट की रोक से थमा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरक्षण की अंतिम सूची जारी किए जाने पर हाईकोर्ट की रोक के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां जहां की तहां थम गई हैं। हर किसी की नजर सोमवार को सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल किए जाने वाले जवाब पर टिक गई है। वहीं आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने वाले करीब 251 लोगों को नई उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की 564 ग्राम प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य, 817 बीडीसी सदस्य एवं 33 जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव कराने की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही थी। आरक्षण की अनन्तिम सूची जारी होने के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन 13 एवं 14 मार्च को किया जाना था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने अंतिम सूची को फाइनल किए जाने पर रोक लगा दी है।
भावी उम्मीदवारों की नजर हाईकोर्ट में सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल किए जाने वाले जवाब पर टिकी हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि पंचायतों के आरक्षण के संबंध में जो भी आदेश होगा। उसी के अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें