जैन मिलन द्वारा श्री छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्ष?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा के तत्वावधान में छदामीलाल जैन परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रीढ़ की हड्डी एवं घुटना आदि से संबंधित बीमारियों का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया।
शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. सुजाय भट्टाचार्जी एवं रीढ़ की हड्डी विशेषज्ञ डॉ. आशीष तोमर एवं डॉ. प्रशांत कक्कर की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।
425 मरीजों ने निशुल्क सुगर, बीपी का परीक्षण कराया। डॉ. सुजाय भट्टाचार्जी ने कहा कि यदि व्यक्ति रोजाना दो किलोमीटर पैदल चले एवं पांच किलोमीटर साइकिल चलाएं। इससे 50 प्रतिशत बीमारी तो बिना दवा के खत्म हो जाएगी। डॉ. आशीष तोमर ने कहा कि हमें प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक जैन ने की।
अशोक जैन, मुकेश जैन ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया। जैन मिलन के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन जेके जैन ने भारतीय जैन मिलन की संपूर्ण जानकारी दी।
क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण जैन पीली कोठी ने क्षेत्र के बारे में बताया। शाखा अध्यक्ष मयंक जैन ने आभार व्यक्त किया। मनीष प्रदीप जैन, मयंक जैन, अजय जैन, सौरभ जैन, धीरेश जैन, अनिल जैन, जेपी जैन, अकलंक जैन आदि उपस्थित रहे।