फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

Wed, 21 May 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामगढ़ इलाके में गिरा कैमरे का टावर। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और रात करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हवाएं लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जता दिया था कि बुधवार को बारिश हो सकती है। यह अनुमान सही साबित हुआ और देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बदले मौसम की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
तेज आंधी और बारिश के कारण जिले भर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और ग्रामीण क्षेत्रों में टिन शेड तक उड़ गए। कुछ स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था भी इस आंधी की चपेट में आ गई। कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए जिससे पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा और विद्युत विभाग की टीमों को बहाली में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें