मटसेना क्षेेत्र में असलाह से फायरिंग करते बीएस ग्रुप के युवक।
- फोटो : वायरल वीडियो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में अवैध असलाह से फायरिंग करने व प्रदर्शन करने का वीडियो व फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर फोटो और वीडियो पर बीएस ग्रुप लिखा हुआ है। ग्रुप के युवकों के चेहरे भी वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं। युवकों ने कई राउंड फायर किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
असलाह का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लगातार एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना मटसेना क्षेत्र में रात के समय असलाह का प्रदर्शन और फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक फायरिंग कर रहा है तो उसके करीब आधा दर्जन साथी फायर के बाद रौब झाड़ते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग युवकों के फोटो भी असलाह के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। फिर भी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।