फिरोजाबाद। घनी आबादी से औद्योगिक क्षेत्रों में शिफ्ट होने की इच्छुक काँच इकाइयों की निगाहें अब 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी द्वारा शहर की एक इकाई को शिफ्टिंग के लिए अनुमोदन मिलने के बाद, घनी आबादी में संचालित अन्य करीब 25 इकाइयों में भी स्थानांतरण की आस जग गई है।
उद्यमी संगठन के हेमंत अग्रवाल चॉयस के अनुसार, एम्पावर्ड कमेटी के सकारात्मक रुख को देखते हुए उद्योग जगत को क्षमता विस्तार और शिफ्टिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यदि सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलती है, तो शहर के प्रदूषण और सुरक्षा मानकों में सुधार के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। संवाद