फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने स्वास्थ्य कर्मचारी को पीटा, हंगामा

Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पातल में नारेबाजी करते स्वास्‍थ्य कर्मी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने वार्ड ब्वाय की पिटाई को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई। इसके चलते मरीजों को बिना दवा और उपचार के लौटना पड़ा। चौकी प्रभारी के साथ क्यूआरटी का फोर्स भी अस्पताल पहुंच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पंकज कुमार स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर वार्ड ब्वाय है। गुरुवार को उसकी ड्यूटी कक्ष संख्या एक में लगी थी। इस कक्ष में डाक्टर आरए सुधाकर मरीजों का परीक्षण कर रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही भी वहां पहुंच गया। उन्होंने मामले को शांत कराते हुए उन्होंने पंकज को चाटा मारने के साथ ही चिकित्सक के कक्ष से बाहर कर दिया। इसको लेकर संविदा कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ओपीडी सेवाएं बंद दी। साथ ही पंजीकरण काउंटर भी बंद करा दिए। ऐसे में मरीज बिना दवा और बिना चिकित्सक को दिखाई अस्पताल से चले गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप था कि सिपाही आए दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभद्रता करते रहते हैं। चौकी प्रभारी जिला अस्पताल पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारियों को समझाते हुए मामले को शांत कराया। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ चिकित्सक ड्यूटी पर लौटे।  
ड्रेस में नहीं रहते कर्मचारी
वैसे तो स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए विभाग द्वारा ड्रेस कोर्ड जारी है। लेकिन एक भी कर्मचारी ड्रेस में ड्यूटी पर नहीं आता। इसको लेकर पुलिसकर्मियों के साथ आम आदमी को इसकी जानकारी नहीं होती है।  
विज्ञापन


गलतफहमी के चलते विवाद हुआ था। मामले को शांत करा दिया गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों शुक्रवार से ड्रेस कोड में आएंगे। ड्रेस में नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल सीएमएस फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें