फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामपुर आरोग्य मंदिर में जांची स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 18 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर आरोग्य मंदिर का भारत सरकार की टीम द्वारा ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता दवाओं की उपलब्धता और विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन निरीक्षण में केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। टीम ने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की स्थिति का भी आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया गया। टीम ने देखा कि निर्धारित मानकों के अनुसार सेवाएं दी जा रही हैं या नहीं। इसके अलावा रिकॉर्ड संधारण और रिपोर्टिंग प्रणाली की भी जांच की गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित टीम समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप रखें और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें