फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से लड़खड़ाईं आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 12 Oct 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का असर रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के आयोजन के बीच कई स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। जहां स्थायी कर्मचारी तैनात थे, वहां मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती रही, लेकिन जांच संबंधी सेवाओं पर असर पड़ा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व में आरोग्य मेलों में संविदाकर्मी ही नजर आते थे, लेकिन हड़ताल के कारण स्थायी स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात रहना पड़ा। संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते जांच सेवाओं पर असर पड़ने से स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई। आरोग्य मंदिरों पर ताला लगा रहा।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सेवाओं में आई बाधा ने इस उद्देश्य के सामने चुनौती खड़ी कर दी। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी हड़ताल पर है। बाकी स्थायी लोगों ने कमान संभाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें